किआ ने अनंतपुर संयंत्र में शुरू किया सोरेंटो का उत्पादन, भारत में लॉन्च से पहले जारी की पहली तस्वीरें

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (वार्ता) प्रमुख कार निर्माता कंपनी किआ इंडिया ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर स्थित अपने संयंत्र में प्रीमियम एसयूवी किआ सोरेंटो का उत्पादन शुरू कर दिया। साथ ही भारतीय बाजार में पेश करने से पहले इसकी पहली आधिकारिक तस्वीरें भी जारी कीं।

सोरेंटो भारत में किआ की पहली हाइब्रिड एसयूवी है। इसके साथ ब्रांड एक बिल्कुल नये प्रीमियम थ्री-रो एसयूवी सेगमेंट में कदम रख रहा है। यह ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्ल्यूडी) एसयूवी है। किआ सोरेंटो का उत्पादन कंपनी के अनंतपुर संयंत्र में शुरू हो चुका है। शुक्रवार को स्थानीय प्रोडक्शन लाइन से पहला एसयूवी बनकर बाहर आया। सोरेंटो डीजल इंजन में भी उपलब्ध होगा, जिससे ग्राहकों को अपनी ड्राइविंग और इस्तेमाल की जरूरत के हिसाब से हाइब्रिड और डीजल के बीच चुनने की आजादी मिलेगी।

सोरेंटो में किआ एआई असिस्टेंट भी होगा, जो लाइव जेनरेटिव एआई क्षमताओं पर आधारित है। दुनिया भर इस एसयूवी में पहली बार यह तकनीक भारतीय मॉडल में पेश की जा रही है। आम वॉयस असिस्टेंट के विपरीत लाइव जेनरेटिव एआई एक जीवंत और आम बातचीत जैसा अनुभव देता है। साथ ही यह रियल टाइम और लगातार अपडेट होने वाली जानकारी तक भी पहुंच देता है।

किआ इंडिया के प्रबंध निदेश एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्वांगगु ली ने कहा, “सोरेंटो लंबे समय से दुनिया भर में किआ की एसयूवी लीडरशिप का प्रतीक रही है, जिसने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ग्राहकों का भरोसा जीता है। भारत में इसका आना हमारे प्रीमियम पोर्टफोलियो के लिए एक गौरवपूर्ण ऐतिहासिक क्षण है। आज हमारे अनंतपुर संयंत्र में बनी पहली सोरेंटो के प्रोडक्शन लाइन से बाहर आने के साथ हम इस प्रीमियम फ्लैगशिप एसयूवी को भारतीय ग्राहकों तक लाने की दिशा में एक अहम कदम उठा रहे हैं।” किआ इंडिया लगातार अपने प्रीमियम एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत बना रही है। अनंतपुर संयंत्र में साल 2019 में उत्पादन शुरू होने के बाद से यह देश में ब्रांड के विनिर्माण का आधार रहा है।

.....

Next Post

बिठली स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं बढ़ाने के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दिए निर्देश

Fri Aug 21 , 2026
बालाघाट:मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने आज बालाघाट जिले के बिठली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती बच्चों एवं अन्य मरीजों का हाल जाना तथा उनके परिजनों से चर्चा की। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया […]

You May Like