आचार्य समय सागर संत भवन का हुआ शिलान्यास

भोपाल। अशोका गार्डन स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में मुनिश्री 108 संभव सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आचार्य समय सागर संत भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के बीच मुख्य यजमानों ने पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

मुनिश्री संभव सागर महाराज ने आशीर्वचन में कहा कि यह संत भवन साधु-संतों के चातुर्मास, प्रवास, स्वाध्याय और धार्मिक प्रशिक्षण शिविरों के लिए उपयोगी केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री समय सागर महाराज के नाम पर बनने वाला यह भवन समाज को धर्म और संस्कृति से जोड़ने में सहायक होगा।

कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। समापन पर प्रभावना और स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया।

 

Next Post

निशातपुरा के पलासी में आबकारी दल का छापा, 17 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद; आरोपी फरार

Tue Jun 16 , 2026
भोपाल। राजधानी में अवैध शराब बैचने और बनाने वालों के खिलाफ आबकारी जिला नियंत्रक दल लगातार कार्रवाई कर रहा है. यह सभी कार्रवाई कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन पर सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन और नियंत्रण कक्ष प्रभारी आरजी भदौरिया के नेतृत्व में की जा रही हैं. उसी […]

You May Like