निशातपुरा के पलासी में आबकारी दल का छापा, 17 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद; आरोपी फरार

भोपाल। राजधानी में अवैध शराब बैचने और बनाने वालों के खिलाफ आबकारी जिला नियंत्रक दल लगातार कार्रवाई कर रहा है. यह सभी कार्रवाई कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन पर सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन और नियंत्रण कक्ष प्रभारी आरजी भदौरिया के नेतृत्व में की जा रही हैं. उसी क्रम में आबकारी विभाग के दल ने मुखबिर की सूचना पर थाना निशातपुरा क्षेत्र के पलासी में अवैध शराब ऑफिसर चॉइस, सेंट्रल प्रोवाइन्स, बकार्डी, ब्रांड की 17 पेटी और 40 पाव जब्त किए गए हैं. जब्त शराब की बाजार मूल्य 1 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है. आबकारी दल को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया, जहां से शराब जब्त की गई वहां पर आरोपी अकेला ही रहता था. इस वजह से आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. आबकारी दल ने अज्ञात अरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. आबकारी जिला नियंत्रक ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है एक दो दिन में उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक स्वाति बघेल द्वारा की गई जिसमें सहायक जिला आबकारी अधिकारी विवेक सक्सेना अन्य शामिल रहे.

 

Next Post

600 रुपए मजदूरी का झांसा, महिला के 500 ग्राम चांदी के कड़े ठगे

Tue Jun 16 , 2026
इंदौर: मजदूरी दिलाने का झांसा देकर महिला के चांदी के आभूषण ठगने वाले शातिर आरोपी को चंदन नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने जैन मंदिर में काम दिलाने के नाम पर महिला को ग्राम सिंहासा ले जाकर करीब 500 ग्राम चांदी के कड़े उतरवाकर फरार हो गया […]

You May Like