येज्दी रोडस्टर रेड वुल्फ अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों पर भी मिलेगी

मुंबई, 20 अगस्त (वार्ता) जावा येज्दी मोटरसाइकल्स की येज्दी रोडस्टर रेड वुल्फ अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों पर भी उपलब्ध होगी। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि यह मोटरसाइकिल अब अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदे जा सकेंगे। उसने बताया कि 1970 के दशक की येज्दी विरासत से प्रेरित रोडस्टर रेड वुल्फ को गहरी लाल फिनिश, क्रोम डिटेलिंग और रोडस्टर डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें 350 अल्फा2 लिक्विड-कूल्ड इंजन, 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट एवं स्लिपर क्लच दिया गया है। बाइक में डुअल-चैनल एबीएस, आरामदायक एर्गोनॉमिक्स और 12.5 लीटर का ईंधन टैंक है, जो 350 किलोमीटर से अधिक की रेंज देने में सक्षम है।

जावा येज्दी मोटरसाइकल्स के सह-संस्थापक अनुपम थरेजा ने कहा, “येज्दी रोडस्टर अपनी स्टाइलिंग और इंजीनियरिंग के कारण राइडर्स के बीच लोकप्रिय रही है। रेड वुल्फ ने इसे एक अलग अंदाज दिया है। अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्धता से यह बाइक देश के कई शहरों में अधिक राइडर्स तक पहुंच सकेगी।” येज्दी रोडस्टर रेड वुल्फ की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 2,09,950 रुपये है। ग्राहक को पहले अमेजन या फ्लिपकार्ट पर एक्स-शोरूम बुकिंग राशि का भुगतान करना होगा। इसके बाद अधिकृत स्थानीय डीलर ऑर्डर की पुष्टि करेगा और शेष ऑन-रोड भुगतान की जानकारी देगा। पंजीकरण और बीमा की प्रक्रिया डीलरशिप पर पूरी होगी। इसके बाद बाइक की अंतिम डिलीवरी की जायेगी। एक्सेसरीज और अतिरिक्त सामान डीलरशिप से खरीदे जा सकेंगे।

.....

Next Post

श्रावण सोमवार व रविवार को गर्भगृह के बाहर से जलाभिषेक व दर्शन की व्यवस्था

Thu Aug 20 , 2026
दमोह। श्रावण मास में भगवान श्रीमहादेव के दर्शन व जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीदेव जागेश्वरनाथ जी मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की आस्था और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रावण सोमवार के अवसर पर गर्भगृह के बाहर से ही भगवान श्रीमहादेव को […]

You May Like