
जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत जावरा शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 29.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 90 हजार रुपये है, जब्त की है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक राकेश मेहरा अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर 17 जुलाई 2026 को अजमेरी गेट-भीमाखेड़ी चौराहा रोड स्थित सीताराम बाग के सामने पहुंचे। यहां से पुलिस ने हुसैन खान को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 29.05 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/22 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया।प्रारंभिक पूछताछ में हुसैन खान ने बताया कि वह यह एमडी ड्रग्स फारुख पिता ईशरार निवासी मोमिनपुरा, अबू सईद दरगाह के पास, जावरा से खरीदकर सप्लाई करता था। इसके बाद पुलिस ने फारुख को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड (पीआर) प्राप्त किया गया है। पुलिस अब उनसे एमडी ड्रग्स के नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य तस्करों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी, 2.90 लाख का माल जप्त
मामले में पुलिस ने हुसैन खान पिता असलम खान (26), निवासी ग्राम राकोदा, थाना पिपलोदा, जिला रतलाम तथा फारुख पिता ईशरार (35), निवासी झालानगर, पिपलोदा, हाल निवासी मोमिनपुरा, अबू सईद दरगाह के पास, जावरा को गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से 29.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स अनुमानित कीमत 2 लाख 90 हजार रुपए जप्त की।
