भोपाल में किसानों की आवाज बुलंद, न्याय यात्रा निकाल कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

भोपाल। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने आज राजधानी की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी और किसान कांग्रेस कमेटी, भोपाल (शहर) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को किसान न्याय यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बैरागढ़ चीचली से शुरू होकर कोलार मुख्य मार्ग से होती हुई एसडीएम कार्यालय कोलार पहुंची, जहां किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं ने खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6000 प्रति क्विंटल और गेहूं का समर्थन मूल्य 4500 प्रति क्विंटल घोषित करने, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को त्वरित मुआवजा देने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और किसान कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीणा ने कहा कि जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Next Post

कमिश्नर एवं आईजी ने नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Thu Sep 18 , 2025
सतना।कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद एवं आईजी गौरव राजपूत ने गुरूवार को मैहर जिले के प्रवास के दौरान मां शारदा देवी मंदिर परिसर पहुंचकर आगामी 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रि मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा देवी […]

You May Like