नागा घाटी में सजा था हाईप्रोफाइल जुआ फड़, पुलिस की रेड, भागे जुआरी

जबलपुर: रिछाई नागा घाटी के पास हाईप्रोफाइल जुआ फड़ सजा था। भनक लगते ही बरेला पुलिस ने छापा मार करवाई कर दी अचानक हुई कार्रवाई से भगदड़ मच गई और अधिकतर जुआरी भाग निकले, सिर्फ एक जुआरी को ही पुलिस पकड़ पाई। मौके नगद 90 हजार 490 रूपये,1 बुलेरो एवं 1 एक्सिस जप्त की गई।बरेला थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम रिछाई नागा घाटी के पास साईड वाली रोड़ में जुआरी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना पर दबिश दी गई, जुआड़ी पुलिस को देखकर भागने लगे।

घेराबंदी कर एक जुआड़ी कमलेश लोधी 38 वर्ष निवासी चौरई थाना तेंदुखेड़ा जिला दमोह को पकड़ा गया। पुलिस को देखकर साथ में जुआ खेलने वाले रामू पटैल निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन, रोहित सोनकर निवासी ग्राम पुरवा, भूपत ठाकुर निवासी जुनवानी एवं अन्य लोग भाग गये। रोहित सोनकर ताश के पत्ते लेकर भागा है। जुआ फड़ से 90 हजार 490 रूपये एवं घटना स्थल से बुलेरो क्रमांक एमपी 20 बीए 0350 कीमती लगभग 5 लाख रूपये, बिना नम्बर की एक्सिस कीमती लगभग 1 लाख 25 हजार रूपये की जप्त करते हुऐ जुआडि़यों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

कठुआ में भारी बारिश के बाद बाढ़ में पांच लोगों की मौत

Sun Aug 17 , 2025
जम्मू, 17 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के राजबाग-घाटी इलाके में भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ में रविवार को कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए । अधिकारियों ने बताया कि कठुआ जिले में रात भर हुयी भारी बारिश […]

You May Like

Play sound