तेज आंधी और बारिश से पानी से जनजीवन अस्त व्यस्त, पेड़ गिरे, बिजली गुल

ग्वालियर। आज अपराह्न शहर में अचानक से आई तेज आंधी पानी से शहर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सड़कें सूनी हो गई। शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई जिसके चलते ऑन लाइन वर्क प्रभावित हुए। एमपी ऑन लाइन और कियोस्क सेन्टर शटडाउन करने पड़े । इसी के साथ इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हुईं। टेलीफोन लाइन टूट गईं, तो साइन बोर्ड हवा में उड़ कर विद्युत लाइन पर लटक गए।

रेसकोर्स रोड, नाका चन्द्रबदनी, चार शहर का नाका, पुरानी छावनी, बिरला नगर, मुरार, महाराजपुरा, सिकन्दर कंपू आदि क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गए। बिजली अधिकारियों का कहना है कि अलग अलग क्षेत्रों में करीब पचास पेड़ आंधी में उखड़े या टूटे हैं। तेज आंधी से सरकारी अस्पतालो की भी बिजली गुल हो गई है। कूलर पंखे बंद होने से मरीज पसीना पसीना हो रहे हैं।

Next Post

अस्पतालों की घेराबंदी,सर्वधर्म अस्पताल की मान्यता रद्द

Sat May 3 , 2025
ग्वालियर। आयुष्मान भारत योजना में बड़ा घोटाला हुआ है, जिसके चलते राज्य के 8 अस्पतालों की मान्यता रद्द कर दी गई है, जिसमें ग्वालियर का सर्वधर्म मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल भी शामिल हैं. इस घोटाले के सामने आने के बाद सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. दरअसल, ब्लैकलिस्टेड करने के बाद […]

You May Like

मनोरंजन