अस्पतालों की घेराबंदी,सर्वधर्म अस्पताल की मान्यता रद्द

ग्वालियर। आयुष्मान भारत योजना में बड़ा घोटाला हुआ है, जिसके चलते राज्य के 8 अस्पतालों की मान्यता रद्द कर दी गई है, जिसमें ग्वालियर का सर्वधर्म मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल भी शामिल हैं. इस घोटाले के सामने आने के बाद सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. दरअसल, ब्लैकलिस्टेड करने के बाद अब दिल्ली और भोपाल से अफसरों और विशेषज्ञ सदस्यों की टीम औचक निरीक्षण के लिए ग्वालियर में है. यह उच्च स्तरीय टीम अपने साथ उन अस्पतालों की लिस्ट लेकर आयी हैं, जिसमें आयुष्मान योजना के तहत इलाज होता है. टीम इन हॉस्पिटल में चिकित्सा सुविधाओं का मौके पर परीक्षण भी कर रही है. इस कार्रवाई से अस्पतालों में हड़कंप है.

Next Post

नकली नोटों का सौदागर चोरी के वाहनों के साथ गिरफ्तार 

Sat May 3 , 2025
भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना पुलिस नेजाकिर खान नामक एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है जो न केवल नकली नोट छापता था बल्कि चोरी की दोपहिया वाहनों का भी इस्तेमाल करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 13,400/- रुपये के नकली नोट, नकली नोट छापने के उपकरण […]

You May Like