मील का पत्थर साबित होगी प्रदेश के नर्सिंग प्रोफेशनल्स के लिए राष्ट्रीय वर्कशॉप

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर से संचालित नर्सिंग कॉलेज जबलपुर के द्वारा मध्प्रदेश में पहली बार कॉलेज परिसर में आयोजित एक दिवसीय नेशनल वर्कशॉप में एकेडेमिक्स और क्लिनिकल प्रैक्टिस का संगम देखने को मिला। 6 सत्रों में पूरा हुआ आयोजन फार्माकोलॉजी में उभरते ट्रेंड्स और नर्सिंग केयर डिलीवरी में उनके असर विषय पर आधारित था। इस दौरान जम्मू एंड कश्मीर, बैंगलुरू, इंदौर, भोपाल सेे शहर आए विषय विशेषज्ञों द्वारा जबलपुर सहित प्रदेश के अन्य नर्सिंग कॉलेज से कार्यशाला में भाग लेने आए प्रतिभागियों को
नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स, दवाओं के नवीनतम वर्गीकरण, उनके देने के आधुनिक तरीकों, सटीक डोज कैल्कुलेशन और नर्सिंग की बढ़ती जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
एक दिवसीय कार्यशाला में करीब 1 हजार प्रतिभागियों ने सहभागिता की और कई अहम जानकारियां हासिल कीं।
मरीजों की देखभाल में आएगा सुधार
जानकारी के अनुसार चिकित्सा जगत में दवाओं के बदलते स्वरूप और उपचार की आधुनिक पद्धतियों को देखते हुए शासकीय नर्सिंग कॉलेज, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर द्वारा नेशनल वर्कशॉप आयोजित की गई थी। कार्यशाला में मुख्य रूप से नर्सिंग संकाय सदस्य, पीएचडी स्कॉलर्स, पीजी छात्र और विभिन्न अस्पतालों के स्टाफ नर्स ने सहभागिता की। यह आयोजन जबलपुर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के नर्सिंग प्रोफेशनल्स के लिए मील का पत्थर साबित होगा, जिससे अंतत: मरीजों को मिलने वाली देखभाल की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि डॉ. अशोक खंडेलवाल (वाइस चांसलर, मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी, जबलपुर), मुख्य अतिथि डॉ. प्रो. नवनीत सक्सेना, डीन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर, अतिथि डॉ. प्रो. अरविद शर्मा, संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक चिकित्सालय मेडिकल
कॉलेज जबलपुर एवं कर्नल रूपा भौमिक मैट्रन मिलिट्री हॉस्पिटल जबलपुर, डॉ. प्रो. स्टेला पीटर (उप-प्राचार्य) नर्सिंग कॉलेज मौजूद रहीं।
इन्होंने दिया प्रशिक्षण
नेशनल वर्कशॉप में डॉ. सचिन कुचया एचओडी फार्माकोलॉजी) विषय विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज, प्रीति सिंह ठाकुर श्रीमाता वैष्णों देवी कॉलेज ऑफ नर्सिंग कटरा जम्मू एंड कश्मीर, डॉ. एस. वल्लियाम्माला लेक्चरार कॉलेज ऑफ नर्सिंग निमहंस, बेंगलुरु, डॉ. शिवचरण सिंह गंधार प्राचार्या मिट. विश्वराज इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग इंदौर, डॉ. प्रो. एम.एस. विंसी प्राचार्या बाम्बे हॉस्पिटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग इंदौर, डॉ. लिली पोद्दार एसोसिएट प्रोफेसर नर्सिंग कॉलेज एम्स भोपाल ने मेडिकल छात्रों को प्रशिक्षण देकर अहम जानकारियां दीं।

Next Post

ईरान पर दबाव तेज: राष्ट्रपति ट्रंप ने परमाणु संचालित विमानवाहक पोत 'यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड' रवाना किया

Sat Feb 14 , 2026
वॉशिंगटन/तेहरान, (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सबसे उन्नत और परमाणु संचालित विमानवाहक पोत ‘यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड’ और उसके स्ट्राइक ग्रुप को कैरिबियन सागर से हटाकर पश्चिम एशिया में तैनात करने का आदेश दिया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय ईरान के साथ परमाणु वार्ता में गतिरोध […]

You May Like