
रेहटी. थाना क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम मगांव के समीप नर्मदा नदी में 28 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम कराने के लिए भेजते हुए शिनाख्त कराई. उक्त शव समीपस्थ ग्राम रानीकुंडी निवासी 28 वर्षीय युवक बनवारी लाल का निकाला. बताया जाता है कि बनवारी लाल रेत घाट पर ही काम करता था. शुक्रवार को उसका शव नदी में मिलने से सनसनी का माहौल निर्मित हो गया. सूत्रों की मानें तो उसके चेहरे व नाक से खून भी निकल रहा था. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
