जयंत की CWS कॉलोनी में तीन सूने मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, स्कूटी और नकदी बरामद

विंध्यनगर : जयंत क्षेत्र की सीडब्ल्यूएस कॉलोनी में पिछले दिनों की रात्रि के समय तीन सूने मकानों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। विन्ध्यनगर थाना एवं चौकी जयंत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को दबोचकर चोरी गया माल भी बरामद किया गया है। यह कार्रवाई विंध्यनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना द्विवेदी ने पुलिस अधिकारियों के सतत निगरानी में यह सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी विजय कुमार शर्मा उम्र 41 वर्ष निवासी बी-262 सेक्टर-3 सीडब्ल्यूएस जयंत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 अप्रैल की रात करीब 1:46 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति पास के मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा है। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि क्वार्टर नंबर एमक्यू 484 स्व. रंजीत लकड़ा, क्वार्टर नंबर 449 पवन कुमार श्रीवास्तव और क्वार्टर नंबर एमक्यू 431 डेलम सिंह उइके में चोरी हुई है।

तीनों परिवार शादी समारोह में बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोर ने वारदात को अंजाम दिया। क्वार्टर नंबर 449 से स्कूटी एक्टिवा एमपी 66 जेडएफ 0807 भी चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर बबलू बंसल पिता स्व. मोतीलाल बंसल उम्र 26 वर्ष निवासी गोलाई बस्ती जयंत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपी के कब्जे से नगद राशि, एक चांदी की बिस्किट, 6 जोड़ी चांदी की बिछिया कीमत करीब 9 हजार रुपये, स्कूटी एक्टिवा 66 जेडएफ 0807 तथा बैढ़न-बिलौंजी क्षेत्र से चोरी की गई.

हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल यूपी 64 आर 3850 बरामद की गई। कुल बरामद मशरूका की कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, उनि राजेश द्विवेदी, रवि गोस्वामी, जिवेन्द्र मिश्रा, प्रआर सुनील मिश्रा, आर सुबोध तोमर, बीरेन्द्र पटेल, सिरदेलाल उइके, महेश पटेल, भीम सिंह, जीवन सिंह, प्रदीप राठौर एवं सैनिक कृष्ण कुमार गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Next Post

समरसता और विकास का संगम: सीएम डॉ यादव ने बुद्ध के शांति मार्ग और श्रमिकों के पसीने को बताया प्रदेश की शक्ति

Fri May 1 , 2026
भोपाल: बुद्ध पूर्णिमा और अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज में समरसता, करुणा और श्रमिक सम्मान को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन आत्मानुशासन, सहिष्णुता और करुणा का प्रेरक उदाहरण है। सांची […]

You May Like