भोपाल: बुद्ध पूर्णिमा और अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज में समरसता, करुणा और श्रमिक सम्मान को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन आत्मानुशासन, सहिष्णुता और करुणा का प्रेरक उदाहरण है। सांची स्तूप उनकी शिक्षाओं की अमूल्य विरासत का प्रतीक है, जो विश्व को शांति और सहअस्तित्व का मार्ग दिखाता है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे बुद्ध के आदर्शों को अपनाकर सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करें।
वहीं अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर मुख्यमंत्री ने श्रमिक भाई-बहनों को बधाई देते हुए कहा कि श्रमिकों का परिश्रम प्रदेश के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए राज्य सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
Next Post
शहर के 12 परीक्षा केन्द्रों में होगी नीट परीक्षा, कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा
Fri May 1 , 2026
रीवा:आगामी 3 मई को शहर के 12 परीक्षा केन्द्रों में एनटीए नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन किया जायेगा.परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा […]

You May Like
-
8 months ago
राजस्थान में ढाई क्विंटल मिलावटी पनीर किया गया नष्ट
-
4 months ago
भिंड और छतरपुर में भाजपा की नई टीम घोषित