
रेहटी. मप्र पुलिस अकादमी में प्रशिक्षणरत 44 वीं उप पुलिस अधीक्षक बैच के 11 प्रशिक्षु अधिकारी 07 पुरुष एवं 04 महिलाओं ने अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण किया. भ्रमण के प्रथम दिन प्रशिक्षु अधिकारियों ने सलकनपुर देवीधाम मंदिर एवं नवरात्रि पर्व पर प्रशिक्षण की दृष्टि से मंदिर व्यवस्था, मेला व्यवस्था, यातायात व्यवस्था के दौरान की जाने वाली सुरक्षा एवं व्यवस्थाएंं दिखाई गई तथा व्यवस्थाओं की कार्यप्रणाली को बताया गया. दूसरे दिन एसपी दीपक कुमार शुक्ला से भेंट के साथ-साथ प्रशिक्षण के विषय में चर्चा के लिए कार्यालय में बैठक आयोजित की. इस दौरान एएसपी सुनीता रावत, एसडीओपी सुश्री पूजा शर्मा, डीएसपी अनिल सिंह, हेमन्त, रक्षित निरीक्षक उपेन्द्र यादव, सूबेदार प्राची राजपूत की उपस्थिति में चर्चा की गई. इस दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, वर्क फोर्स मैनेजमेंट, मेन पॉवर मैनेजमेंट, जिले की विशिष्टताएं एवं आंतरिक सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर जानकारी दी गई.
