मोरवा वार्ड-10 में राशन वितरण व्यवस्था पर सवाल, हितग्राहियों में नाराजगी

सिंगरौली: जिले के मोरवा वार्ड क्रमांक-10 स्थित उचित मूल्य दुकान के समय पर नहीं खुलने से हितग्राहियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जुलाई माह में दुकान नियमित रूप से संचालित नहीं हुई, जिसके कारण गरीब परिवारों को अपने हक के राशन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी सुबह 5 बजे से बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और पुरुष राशन लेने के लिए दुकान के बाहर पहुंच गए और लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन दोपहर तक भी दुकान का ताला नहीं खुला।

चिलचिलाती धूप में घंटों बैठने के बावजूद राशन नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। हितग्राहियों का कहना है कि संबंधित सेल्समैन अक्सर बिना किसी पूर्व सूचना के दुकान बंद रखता है, जिससे हर महीने ऐसी स्थिति बन जाती है। लोगों का आरोप है कि सरकारी योजनाओं का लाभ जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही और मनमानी के कारण समय पर नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने खाद्य विभाग और जिला प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा राशन वितरण व्यवस्था को नियमित और पारदर्शी बनाने की मांग की है।

Next Post

भोपाल को मिला बड़ा तोहफा! नाथू बरखेड़ा स्टेडियम बनकर तैयार, अब होगा इंटरनेशनल मुकाबला

Tue Jul 14 , 2026
भोपाल:राजधानी के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। नाथू बरखेड़ा में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है।करीब 140 एकड़ में फैले इस कॉम्प्लेक्स को तीन चरणों में तैयार किया जा रहा है। पहले चरण में करीब 10 हजार दर्शक क्षमता वाला फुटबॉल […]

You May Like