
चितरंगी, ब्लॉक चितरंगी की ग्राम पंचायत बैरदह से करलो की ओर जा रहे एक बंगाली चिकित्सक रविवार 17 अगस्त 2026 को तेज बहाव में फंसते-फंसते बाल-बाल बचे।
जानकारी के अनुसार चिकित्सक प्रोसेनजीत दत्ता बाइक से जा रहे थे। रास्ते में नाले का तेज बहाव होने के बावजूद उन्होंने उसे पार करने की कोशिश की। इसी दौरान उनकी बाइक बहाव की चपेट में आ गई।
स्थिति बिगड़ती देख चिकित्सक ने फुर्ती दिखाते हुए बाइक छोड़ दी और किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद करते हुए बाइक को नदी से बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाले में पानी का बहाव काफी तेज था। थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। गनीमत रही कि चिकित्सक सुरक्षित हैं और एक बड़ा हादसा टल गया।
