मेट्रोमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर सरकारी महिला कर्मचारी से ठगी

जबलपुर: ग्वारीघाट निवासी एक महिला सरकारी कर्मचारी को इंडियन मैट्रिमोनी साइट के जरिए साइबर ठग ने जाल में फंसाकर डराया कि उसे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ लिया है और 80 हजार रुपये की चपत लगा दी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक ग्वारीघाट निवासी सरकारी कर्मचारी रेजिना मैथ्यु ने पुलिस को बताया कि 16 जुलाई 2026 को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने अपना परिचय इंग्लैंड के निवासी के रूप में दिया।

जिसने कहा, मैंने इंडियन मैट्रिमोनी पर आपकी प्रोफाइल देखी है। मैं आपसे शादी करना चाहता हूँ। महिला उसकी बातों में आ गई और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। कुछ दिनों बाद कथित तौर पर इंग्लैंड के रहने वाले इस व्यक्ति ने रेजिना को बताया कि वह उनसे मिलने जबलपुर आ रहा है। इसके बाद पीडि़त महिला के पास फोन आया कि वह भारत पहुंच चुका है, लेकिन उसे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ लिया है। ठग ने कहा कि उसके पास मौजूद विदेशी करेंसी भारत में नहीं चलेगी, इसलिए उसे तुरंत भारतीय रुपयों की जरूरत है। झांसे में आकर महिला ने फोन पर ही अपने बैंक खाते की पूरी जानकारी उसे दे दी। झांसे में आकर रेजिना ने खाते में दो बार में 40-40 हजार रुपये करके कुल 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर होने के बाद भी ठग की मांगें बंद नहीं हुईं। जब वह महिला से उसकी ईमेल आईडी और अन्य गोपनीय दस्तावेज मांगने लगा, तो महिला को शक हुआ। उसने कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी ने तुरंत फोन काट दिया। इसके बाद महिला का उससे संपर्क नहीं हो सका। पीडि़ता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई ।

Next Post

फिल्म 'द पैराडाइज' का टीजर रिलीज़

Fri Aug 7 , 2026
मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) अभिनेता नानी और राघव जुयाल अभिनीत बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म ‘द पैराडाइज’ का टीजर रिलीज़ हो गया है, जिसमें दोनों कलाकारों के बीच दमदार टक्कर की झलक देखने को मिली है।श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर एक्शन, ड्रामा और शानदार विजुअल्स से भरपूर […]

You May Like