रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर की दूरी 7 मिनट में होगी पूरी सिंहस्थ से पूर्व मिलेगा हाईटेक रोपवे

उज्जैन। आखिरकार वह घड़ी आ ही आई गई। जिसका सभी को इंतजार था महाकाल की नगरी में महाकुंभ 2028 की तैयारी हो रही है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्र से भी सौगात दिलाने के लिए दृढ़- संकल्पित हैं। यही कारण है कि 200 करोड रुपए की एक बड़ी योजना अब साकार हो रही है। रेलवे स्टेशन से लेकर महाकाल मंदिर तक रोप -वे का काम शुरू हो गया है। इसमें साइट क्लियर करने का काम पहले से ही प्रारंभ कर दिया गया था और अब निर्माण कार्य शुरू होने के बाद की के पहले एक बड़ी सौगात प्राप्त होगी।

रोपवे का डिजाइन तैयार करने और तकनीक उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी विश्व की प्रमुख रोपवे कंपनी डोप्पेलमेयर को सौंपी गई है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रफुल्ल चौधरी ने बताया कि रोपवे का निर्माण कार्य अगले वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है, ताकि सिंहस्थ से पूर्व यह जनता के लिए उपलब्ध हो सके। अधिकारियों का मानना है कि रोपवे के निर्माण से सिंहस्थ के दौरान भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। साथ ही, शहर में आने वाले देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और तीव्र आवागमन की सुविधा भी प्राप्त होगी। इस परियोजना के पूरा होने से उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलने की संभावना है। सिंहस्थ के मद्देनजर किए जा रहे यह विकास कार्य शहर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त धार्मिक नगर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

 

एन एच आई को मिली जिम्मेदारी

इस परियोजना की नोडल एजेंसी नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड है। जबकि निर्माण कार्य एमएसआईएल द्वारा किया जा रहा है। डोप्पेलमेयर अत्याधुनिक तकनीक और डिजाइन मुहैया कर रही है, जिससे यह रोपवे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार होगा। कुल 1.7 किलोमीटर लंबाई के इस रोपवे पर लगभग 200 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह रोपवे लगभग 2,000 श्रद्धालुओं को यात्रा की सुविधा देगा। रोपवे से रेलवे स्टेशन से महाकालेश्वर मंदिर तक की यात्रा मात्र 5 से 7 मिनट में पूरी हो सकेगी। इसके लिए रेलवे स्टेशन, त्रिवेणी म्यूजियम और गणेश कॉलोनी में तीन स्टेशन प्रस्तावित हैं।

महाकाल लोक के सामने आखरी स्टेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस महाकाल लोक का लोकार्पण किया था उसके बाद से लगातार वहां पर्यटकों श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा हुआ है। इस महाकाल लोक के समक्ष शक्तिपथ के नजदीक रोप-वे का आखरी स्टेशन बनाया जाएगा और यहां पर श्रद्धालु उतरकर महाकाल मंदिर और महाकाल लोक के दर्शन करने जाएंगे। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को गति देते हुए शहर में बुनियादी ढांचे का विस्तार लगातार जारी है। श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिए रेलवे स्टेशन से महाकालेश्वर मंदिर तक हाईटेक रोपवे परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

इनका कहना है

जिस तेजी से महाकुंभ 2028 के मद्देनजर विकास कार्य हो रहे हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार योजनाएं धरातल पर उतर रही है। रोपवे श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर निर्मित किया जा रहा है। जिसका लाभ सिंहस्थ में मिलेगा ।

आशीष सिंह, सिंहस्थ मेला अधिकारी उज्जैन

Next Post

कर्जदारों से बचने के लिए फर्जी लूट की कहानी रची

Fri Dec 19 , 2025
खंडवा। पुराना कर्ज चुकाने से बचने के लिए एक किसान टंट्या ने रात भर पुलिस की नाक में दम कर दिया। डेढ़ लाख रुपए कीमत की मक्का बेचने के बाद उसने कोहदड़ रेलवे के अंडर ब्रिज पर खुद के साथ लूट की कहानी रच दी। लोगों के कर्ज से बचने […]

You May Like