युवक पर चाकू से हमले का वीडियो वायरल

भोपाल। शाहपुरा इलाके में एक आटो चालक और युवक के बीच विवाद के दौरान हुए विवाद पर चाकूबाजी का वायरल वीडियो शनिवार को सामने आया. आरोपी आटो चालक ने युवक पर चाकू से हमला किया. पुलिस मामले में की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक 38 वर्षीय फरियादी रामराज सिंह पर बीते गुरुवार को आटो चालक नसीम ने चाकू से हमला कर दिया था. दोनों के बीच पहले चूनाभट्टी चौराहे के पास एक नाश्ते की होटल में कुर्सी पर बैठने की बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि इस दौरान नसीम ने रामराज की पहले पिटाई की. इसके बाद उसने चाकू से हमला कर दिया. घायल रामराज ने थाने पुहंचकर मामला दर्ज कराया. वारदात का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस आरोपी के कार्रवाई कर रही है.

Next Post

मोदी को अवैध प्रधानमंत्री और शाह को अवैध गृहमंत्री बताकर खरगे ने किया संवैधानिक संस्थानों का अपमान: शिवराज

Sat Oct 3 , 2026
नयी दिल्ली 03 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को ‘अवैध’ बताये जाने को संवैधानिक संस्थानों और जनादेश का अपमान करार देते हुए कहा कि उनके (श्री खरगे) को यह बयान लगातार […]

You May Like