विधायक डाॅ. सिकरवार ने नवनियुक्त मडंल अध्यक्षों का किया स्वागत

ग्वालियर: कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने ललितपुर काॅलोनी स्थित कार्यालय पर ग्वालियर पूर्व विधानसभा में कांग्रेस के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का पुष्पहार पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि आप सभी पर कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस मंडलो की जिम्मेदारी सौंपी है और पार्टी एवं मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वाहन करेंगे और पार्टी को और मजबूत बनाने के लिये कार्य करेंगे।

इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, राजेश तोमर, श्रीमती रेखा जाटव, अनूप शिवहरे, संदीप यादव, एम.आई.सी सदस्य अवधेश कौरव, पार्षद अंकित कटठल, पूर्व पार्षद रामअवतार जाटव, कल्लू तोमर, अलाउद्दीन, विजय बहादुर त्यागी आदि मौजूद रहे।

Next Post

भाजपा आईटी विभाग की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन

Wed Jun 24 , 2026
ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग की जिला बैठक भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के नेतृत्व में हुई। बैठक में संगठन के डिजिटल विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए […]

You May Like