गोहलपुर में जाम से कब मिलेगी राहत, मोतीनाला पुल चौड़ा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

जबलपुर: शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों को जोड़ने वाले गोहलपुर स्थित मोतीनाला पुल को चौड़ा करने की मांग शुक्रवार को फिर तेज हो गई। युवा कांग्रेस जबलपुर के कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और व्यापारियों ने मोतीनाला पुल पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुल का चौड़ीकरण अब बेहद जरूरी हो गया है।

शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सत्येंद्र कुकरेले सोनू ने बताया कि मोतीनाला पुल के निर्माण का टेंडर पिछले पाँच से अधिक बार प्रकाशित हो चुका है, लेकिन कोई भी ठेकेदार इस काम को लेने तैयार नहीं हो रहा। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बताया कि मदन महल से दमोह नाका फ्लाईओवर बनने के बाद मोतीनाला पुल पर ट्रैफिक का दबाव कई गुना बढ़ गया है। पुल संकरा होने से जाम आम बात हो गई है।

सोनू कुकरेले ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पुल के चौड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो शहर युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करने को विवश होगी। इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा भानु यादव, जय ठाकुर, अभियुक्त वाजपेई, रोहित नेमा, दिलीप साहू, अन्नू तिवारी, राज विश्वकर्मा, सौरभ यादव, नितिन सिंह, मोंटी वंशकार, गोल्डी ठाकुर, पप्पी सोनी, कारण ठाकुर, सचिन जैन, अभिनव वाजपेई, शिशांत सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Next Post

खिलाड़ियों के लिए बनाएंगे स्विमिंग पूल व स्टेडियम

Sat Nov 22 , 2025
सीहोर: खिलाड़ी बच्चों के लिए हम स्विमिंग पूल, स्पोर्ट हेल्थ क्लब और इंडोर स्टेडियम बनाएंगे. खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास तीव्र होता है. पढ़ना भी है, खेलना भी है, आगे भी बढ़ना है.उक्त बात शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत पुरस्कार वितरण […]

You May Like