सीहोर: खिलाड़ी बच्चों के लिए हम स्विमिंग पूल, स्पोर्ट हेल्थ क्लब और इंडोर स्टेडियम बनाएंगे. खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास तीव्र होता है. पढ़ना भी है, खेलना भी है, आगे भी बढ़ना है.उक्त बात शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कही.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षा और चिकित्सा पर विशेष ध्यान दे रहे हैं. कार्यक्रम के अतिथि नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता मौजूद थे. प्राचार्य श्रीमती रूपश्री नागेश द्वारा स्वागत भाषण दिया गया. अतिथियों का वरिष्ठ व्याख्याता वर्षा राठौर, शिक्षक सीमा जैन अर्चना शर्मा, सुनीता मालवीय, जितेंद्र सेन के द्वारा फूल माला पहना कर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया.
अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को शील्ड मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया. कार्यक्रम में सीमा जैन, अर्चना शर्मा, सुनीता मालवीय, सुनीता राठौर, अरुशेंद्र शर्मा, ज्योति बड़ेरिया, रिचा गुप्ता, सीमा सिंह,ममता समाधिया, पूनम पाठक, रेणु सोलंकी, रीना जैन, राखी नामदेव, प्रेमलता धोड़ेसवर, पियूष बैरागी, विशाल कौशल, नीलम सक्सेना अर्चना उरवे व अन्य शिक्षक मौजूद थे.
