डॉ. यादव ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई

भोपाल, 24 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेटियां परिवार, समाज और देश की समृद्धि का मुख्य आधार हैं। बेटियां सशक्त होंगी तो समाज और देश तीव्र गति के साथ प्रगति करेंगे, उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता में सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना सबका कर्तव्य है।

Next Post

खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से दो मासूमों की मौत

Fri Jan 24 , 2025
पन्ना, 24 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में आज एक खेत में बनी झोपड़ी में अचानक आग लगने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के इंटवाखास गाँव के निकट स्थित खेत की रखवाली करने के […]

You May Like