पन्ना, 24 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में आज एक खेत में बनी झोपड़ी में अचानक आग लगने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के इंटवाखास गाँव के निकट स्थित खेत की रखवाली करने के लिए देशु आदिवासी खेत में घास की झोपड़ी बना कर अपनी पत्नी और बच्चों सहित रह रहा था। आज सुबह बच्चों के माता-पिता लकड़ी लेने जंगल गए थे। उसी दौरान झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से अंकित (3) और संदीप (2) की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों के परिजन लकड़ी लेकर जब वापस खेत में पहुंचे, तो वहां का नजारा देखा और रोने लगे। हादसे की जानकारी आस-पास के लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस घटना के बाद से क्षेत्र में गम का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।
Next Post
मध्यप्रदेश के 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी की घोषणा
Fri Jan 24 , 2025
महेश्वर, 24 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार ने आज शराबबंदी की ओर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तय किया कि राज्य के 17 प्रमुख धार्मिक नगरों में शराबबंदी की जाएगी। इन नगरों में कोई भी शराब दुकान नहीं रहेगी और न ही वर्तमान में मौजूद इन दुकानों को कहीं और स्थानांतरित […]

You May Like
-
7 months ago
कलेक्टर ने माध्यमिक शाला रोंसरा का किया अवलोकन
-
7 months ago
14 को अश्वनी परांजपे का शहर में होगा अभिनंदन
