
दमोह।पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया व सीएसपी एच.आर. पांडे के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत रविवार शाम को दमोह बस स्टैंड पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीआई कोतवाली मनीष कुमार अवकाश से वापस लौटे और नागरिकों और यात्रियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि परिवार और समाज के लिए भी हानिकारक है।इस दौरान यात्रियों, ऑटो चालकों और दुकानदारों को नशे से दूर रहने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाकर उन्हें एक स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर करना है।पुलिस ने बताया कि यह अभियान जिले भर में लगातार चलाया जा रहा है।इस अवसर पर प्रधान आरक्षक नरेंद्र, राजेश ,आरक्षक जितेंद्र व भूपेंद्र पांडे, ओपी रैकवार मौजूद रहे।
