कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ पुलिस लाइन नेहरू नगर में जागरूकता कार्यक्रम

भोपाल। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने रविवार को पुलिसकर्मियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई. पुलिस लाइन नेहरू नगर में योग, प्राणायाम एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत किया गया.

अभियान के तहत पुलिसकर्मियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक रहने तथा स्वयं नशे से दूर रहकर समाज में भी इसके प्रति सकारात्मक संदेश देने की अपील की गई. संजय कुमार ने इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई.

कार्यक्रम के दौरान योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग, संतुलित जीवनशैली और नशामुक्त जीवन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. वक्ताओं ने बताया कि नशे से दूरी बनाकर ही स्वस्थ, अनुशासित एवं तनावमुक्त जीवन संभव है. इस आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, कार्यक्षमता में वृद्धि करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए उन्हें प्रेरित करना रहा. कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू ठाकुर, रक्षित निरीक्षक जयसिंह तोमर, पुलिस कर्मचारी एवं आमजन समेत लगभग 700 प्रतिभागी सम्मिलित हुए.

Next Post

कार का गेट खोलकर बैग लेकर भागे बदमाश सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

Sun Jul 19 , 2026
भोपाल। गौतम नगर थाना इलाके में एक कालेज की महिला प्रोफेसर की कार का गेट खोलकर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात कर ली. कार के अंदर रखा एक बैग, जिसमें कीमती सामान रखे थे. बदमाश उसे लेकर भाग गए. मामले की शिकायत पर पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी […]

You May Like