कार का गेट खोलकर बैग लेकर भागे बदमाश सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

भोपाल। गौतम नगर थाना इलाके में एक कालेज की महिला प्रोफेसर की कार का गेट खोलकर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात कर ली. कार के अंदर रखा एक बैग, जिसमें कीमती सामान रखे थे. बदमाश उसे लेकर भाग गए. मामले की शिकायत पर पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक फरियादी मुस्कान आसुदानी (42) शुक्रवार को डीआईजी बंगला चौराहे की तरफ अपनी कार से गई थी. उनका वाहन चालक राजेंद्र चौहान कार के पास खड़ा था. इस दौरान अज्ञात शख्स ने जमीन पर गिरे एक नोट को लेकर पूछा. राजेन्द्र को लगा कि नोट पास में एक दुकान वाले का होगा. नोट उठाकर राजेन्द्र दुकान की तरफ गया. इस दौरान कार का गेट लाक नहीं होने पर अज्ञात बदमाशों ने अंदर रखा बैग चोरी कर लिया. राजेन्द्र ने पूरी घटना की जानकारी महिला प्रोफेसर की दी. कमलानगर निवासी मुस्कान ने गौतम नगर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस अज्ञाद बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

Next Post

बेटी होने की सजा मौत! दादी ने 20 दिन की पोती का घोंटा गला

Sun Jul 19 , 2026
टीकमगढ़। जिले के पलेरा थाना क्षेत्र से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यहां महज 20 दिन की मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि उसकी अपनी दादी पर […]

You May Like