मोदी सरकार के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण का गौरवशाली कार्यकाल: रीती

सीधी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय गणेश मंदिर में सुंदरकांड का पाठ सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

सुंदरकांड, गणेश वंदना, आरती के सामूहिक पाठ के पश्चात सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहे। इन 12 वर्षों के ऐतिहासिक और भव्य कालखंड में भारत विश्व मानचित्र पर अद्भुत स्थान बनाया है। पीएम के रूप में मोदी जी के 4399 दिन ऐतिहासिक और गौरवान्वित करने वाले हैं। ईश्वर से हम सभी प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अच्छा स्वास्थ्य, सुखी एवं निरोगी काया प्रदान करें जिससे वे हम सभी का निरंतर मार्गदर्शन करते रहे और भारत माता को विश्व गुरु बनाने के संकल्प को पूर्ण करें। श्रीमती पाठक ने कहा कि सांसद के रूप मे मुझे 10 वर्षों तक उनका सानिध्य प्राप्त हुआ है। मैंने उन्हें नजदीक से देखा है। वह सचमुच महान आत्मा और अद्भुत व्यक्तित्व के धनी है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन 2047 विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को, ईश्वर पूर्ण करने की उन्हें सामर्थ प्रदान करें। इस हेतु आज पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा धार्मिक अनुष्ठान सुंदरकांड, आरती, गणेश वंदना व अन्य प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मोदी जी का कार्यकाल ऐतिहासिक अविस्मरणी एवं अद्भुत है, जो चीज सपने लगती थी उन सपनों को पूर्ण करके मोदी जी ने नया इतिहास रचा है। इस अवसर पर इंद्र शरण सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह मुन्नू, डॉ.देवेंद्र त्रिपाठी, सहित सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

बिटकॉइन घोटाला: जांच बढ़ने पर भाजपा नेताओं के चेहरे होंगे बेनकाब, प्रियांक खरगे का दावा

Wed Jun 10 , 2026
बेंगलुरु, 10 जून (वार्ता) कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने बुधवार को कथित बिटकॉइन घोटाले को लेकर दावा किया कि जारी जांच के आगे बढ़ने पर इसमें शामिल भाजपा नेताओं के नाम भी अंततः सामने आ जाएंगे। श्री खरगे ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए इस मामले को […]

You May Like