भोपाल को मिला बड़ा तोहफा! नाथू बरखेड़ा स्टेडियम बनकर तैयार, अब होगा इंटरनेशनल मुकाबला

भोपाल:राजधानी के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। नाथू बरखेड़ा में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है।करीब 140 एकड़ में फैले इस कॉम्प्लेक्स को तीन चरणों में तैयार किया जा रहा है। पहले चरण में करीब 10 हजार दर्शक क्षमता वाला फुटबॉल ग्राउंड और 4 हजार दर्शक क्षमता वाला हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है।
हॉकी स्टेडियम में करीब 3500 दर्शक एक साथ बैठकर मुकाबला देख सकेंगे। इसे बनाने में करीब 100 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, और यह पूरी तरह इंटरनेशनल मानकों पर तैयार किया गया है।
फेज़ 1 के तहत पार्किंग, इंटरनल रोड्स, लैंडस्केपिंग, सोलर पैनल और सीवेज सिस्टम जैसी बुनियादी सुविधाएं भी तैयार की गई हैं। इस चरण की अनुमानित लागत करीब 140 करोड़ रुपये रखी गई थी।
हाल ही में हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने स्टेडियम का बारीकी से निरीक्षण किया और मेजबानी के लिए मंजूरी दे दी है। और यही वजह है कि अक्टूबर-नवंबर में यहां वूमन एशियन हॉकी चैंपियनशिप खेली जाएगी, जिसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यानी करीब एक दशक के इंतज़ार के बाद, भोपाल को अब एक इंटरनेशनल स्तर का स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर मिलने जा रहा है — और इसकी शुरुआत होगी एक बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट से।

Next Post

थाने के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, एक गंभीर घायल

Tue Jul 14 , 2026
जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत घंटाघर चौक पर अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े एक ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा बीच सड़क पर पलट गया, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो […]

You May Like