रीवा में ऑटो से महिला के 4 लाख के कीमती गहने पार, पुलिस ने कहा अपनी सुरक्षा स्वयं करे

रीवा। शहर में ऑटो सवार एक महिला यात्री एक बार फिर चोरी की घटना का शिकार हुई है. यहां मायके से ससुराल जाने के लिए निकली महिला के बैग से चलती हुई ऑटो में 4 से 5 लाख के गहने पर हो गए. घटना की जानकारी महिला को तब हुई जब वह बस स्टैंड पहुंची, तब उसके बैग की चेन खुली हुई थी और उसमें रखे गहने गायब थे. पीडि़त महिला मामले की शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंची तो उसे पुलिस ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि अपनी सुरक्षा स्वयं करें.

हालांकि बाद में महिला को एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया और वह दो थानों के बीच चक्कर काटती रही और बाद में उसका शिकायती आवेदन लेकर चलता कर दिया गया. दरअसल यह मामला आज शहर के मुख्य बाजार प्रकाश चौराहे से पुराने बस स्टेंड के बीच का है, जहां ऑटो से जा रही महिला के बैग से चार से पांच लाख कीमती सोने के गने अज्ञात चोरों ने पर कर दिए. घटना के संबंध में पीडि़त महिला आरती सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने मायके गोविंदगढ़ स्थित धोपखरा गांव से ससुराल मैहर जाने के लिए निकली थी. पीडि़त महिला के मुताबिक जब वह ऑटो से शहर के पुराने बस स्टैंड जा रही थी, तभी बीच रास्ते में दो अन्य महिलाएं सवार हुई, इसी बीच उसके बैग में रखें गहने पार हो गए. पीडि़ता की मुताबिक बैग में कान का झुमका, मंगलसूत्र, मनचली वा सोने की अंगूठी सहित दो हजार की नगदी थी, जो बैग से गायब है.हालांकि इस घटना के बाद पीडि़त महिला ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराया, जहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला की मदद करने के बजाय उसे यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि अपनी सुरक्षा स्वयं करें.पुलिस कर्मियों की यह बात सुनकर पीडि़त महिला वहां से सिविल लाइन थाना पहुंची, जहां से उसे एक बार फिर कोतवाली भेजा गया. इस तरह से कई बार कोतवाली और सिविल लाइन थाने के चक्कर काटने के बाद अंत में सिविल लाइन थाने में महिला का शिकायती आवेदन लिया गया. हालांकि मामले में पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं जिसमें दो संदेही महिलाएं ऑटो में सवार नजर आई है.

Next Post

8 किलो से अधिक अवैध गांजा जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

Fri Feb 13 , 2026
सीधी। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित ‘अभियान प्रहार 2.0’ के अंतर्गत सीधी पुलिस द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन, रीवा गौरव राजपूत के निर्देशन में, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र, रीवा […]

You May Like