बाईक से टक्कर में कथावाचक घायल, झालावाड़ रेफर

खिलचीपुर। शुक्रवार रात सडक़ हादसे में कथावाचक पंडित रोहित नागर गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें कामखेड़ा सरकार के नाम से भी जाना जाता है. हादसा जीरापुर रोड पर शिवधाम कॉलोनी के पास हुआ, जहां पैदल टहल रहे रोहित नागर को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि वे उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरे और बेहोश हो गए. उनके सिर, चेहरे और हाथ-पैर में चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब 12.30 बजे उन्हें राजस्थान के झालावाड़ रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, पंडित रोहित नागर शुक्रवार रात शिवधाम कॉलोनी से पैदल तहसील चौराहे की ओर जा रहे थे. वे सडक़ के किनारे नीचे की तरफ चल रहे थे. इसी दौरान जीरापुर की ओर से खिलचीपुर आ रही बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक सवार भी संतुलन बिगडऩे से सडक़ पर गिर गए.

राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद सडक़ से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहन रोके और घायल कथावाचक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. घटना की जानकारी मिलते ही उनके अनुयायी भी देर रात तक अस्पताल पहुंचते रहे। रोहित नागर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झालावाड़ रेफर कर दिया.

एक युवक पुलिस के हवाले, दूसरा फरार

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार भगवान वर्मा निवासी राजपुरा को पकडक़र खिलचीपुर पुलिस के हवाले कर दिया. गिरने से उसे भी हल्की चोट आई है. भगवान वर्मा के अनुसार, बाइक पर उसके साथ राकेश वर्मा भी सवार था, जो हादसे के बाद मौके से भाग गया. भगवान वर्मा ने बताया कि दोनों जीरापुर की ओर से खिलचीपुर आ रहे थे. हादसे के समय बाइक कौन चला रहा था इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी. पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है.

Next Post

आर्थिक विकास एवं सामाजिक विकास को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता: दुबे

Sat Oct 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (वार्ता) कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि आर्थिक विकास एवं सामाजिक विकास को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता, विशेष तौर पर प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय समुदायों के साथ नजदीकी से जुड़े क्षेत्रों में। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत यहां 6-7 […]

You May Like