8 किलो से अधिक अवैध गांजा जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

सीधी। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित ‘अभियान प्रहार 2.0’ के अंतर्गत सीधी पुलिस द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन, रीवा गौरव राजपूत के निर्देशन में, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र, रीवा हेमंत चौहान तथा पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव व उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) प्रभारी एसडीओपी चुरहट अमन मिश्रा के नेतृत्व में चौकी सिहावल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 12 फरवरी 2026 को चौकी सिहावल पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो मोटरसाइकिलों में सवार चार व्यक्ति हिनौती की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सिहावल क्षेत्र में बिक्री हेतु आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम बमुरी के पास घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिलों को रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 8 किलो 137 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये है। साथ ही प्रयुक्त दो अपाची मोटरसाइकिलें भी जप्त की गईं। कुल जप्त संपत्ति की कीमत लगभग 3 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपीगणों पर मामला दर्ज-

गिरफ्तार आरोपीगणों में रामा केवट 22 वर्ष निवासी गाड़ा बबन सिंह मझारी टोला, मोती साकेत 28 वर्ष निवासी गाड़ा बबन सिंह मझारी टोला, सत्यम केवट 26 वर्ष निवासी बनिया कॉलोनी पुलिस लाइन, अभिषेक केवट 24 वर्ष निवासी पुराना स्टेट बैंक के पास, पुलिस लाइन सीधी थाना कोतवाली सीधी शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश एवं नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।

Next Post

6 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Fri Feb 13 , 2026
सिवनी/बरघाट। जबलपुर लोकायुक्त इकाई ने सिवनी जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान पटवारी को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार, आवेदक भगतराम खरे (निवासी बोरीखुर्द, तहसील बरघाट, जिला सिवनी) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि […]

You May Like