स्मार्ट मीटर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सीहोर. जबरिया घरों में घुसने पर स्मार्ट मीटर लगाने वाले बिजली कर्मियों के खिलाफ पार्षद आजम नेता के साथ क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है.

पार्षद आजम नेता का कहना है कि बिजली विभाग के खिलाफ कोई बोलने को तैयार नहीं है. आए दिन लोग बिजली काटने को लेकर या बढ़ती रीडिंग को लेकर या जांच को लेकर मनचाहे जुर्माना नोटिस दिए जा रहे हैं. लोग परेशान हैं. मात्र उन्नीस यूनिट का बिल 2800 रुपए दिया जा रहा है.

आजम नेता ने बताया कि मेरे वार्ड में बिजली विभाग के एई अतुलेश व आउटसोर्स कर्मचारी राजेश मिश्रा जांच करने को लेकर दो निवास पर पहुंचे. वहां कोई पुरुष नहीं होने पर महिलाओं द्वारा मना करने के बाद भी उनके घर में घुसने की कोशिश की गई जो एक अपराध है. उन्होंने ऐसे अधिकारी, कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की. साथ ही बिजली बिल में हो रही गड़बडिय़ों को लेकर जांच कराने की भी मांग प्रशासन से की गई है.

 

Next Post

दर्शकों के दिलों में गहराई से उतरेगी 'इत्ती सी खुशी' : गोल्डी बहल

Tue Aug 12 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार गोल्डी बहल का कहना है कि उनका आने वाला शो ‘इत्ती सी खुशी’ दर्शकों के दिलों में गहराई से उतरेगी। सोनी सब, अपने नए शो ‘इत्ती सी खुशी’ को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। गोल्डी बहल निर्मित मुंबई की पृष्ठभूमि पर […]

You May Like