
दमोह:घर में एक माह के बच्चे के मुंह में रूई फस जाने से सांसें थम जाने का दुखद घटनाक्रम सामने आया है. परिजनों के बताएं अनुसार बता दें कि एक माह के बच्चे के चेहरे पर सफाई करते वक्त रूई मुंह के अंदर चली गई और वह जाकर अंदर फस गई, जिससे सांस न लेने के कारण एक माह के बच्चे को तत्काल एक निजी और जिला अस्पताल ले गए, जहां ड्यूटी रत डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतक अमित ठाकुर बजरिया वार्ड नंबर 4 दमोह निवासी के एक माह के पुत्र वेद की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है.रात में जब परिजन मृत बच्चे को घर ले जा रहे थे, तभी सिटी कोतवाली मनीष कुमार स्टाफ के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर और परिजनों से जानकारी लेकर एक माह के बच्चे का पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया है.
