ग्वालियर में नगर निगम कमिश्नर और कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा के बीच तीखी बहस, जनसुनवाई में बवाल

ग्वालियर। नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम की जनसुनवाई के दौरान नगर निगम पर लापरवाही के आरोप कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने लगाए और इस दौरान नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय और सुनील शर्मा के बीच तीखी बहस हो गई।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार की शाम से जमकर वायरल हो रहा है जिसमें लोगों की समस्याओं के बारे में कांग्रेस नेता सुनील शर्मा नगर निगम कमिश्नर को बता रहे हैं। सड़क पर गिट्टी डालने की बात हो रही है। फिर कांग्रेस नेता नगर निगम के अधिकारी से कहते हैं कि अगर समस्या का हल नहीं हुआ तो एक हजार लोग लेकर आऊंगा जिसके बाद नगर निगम कमिश्नर और कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के बीच बहस शुरू हो जाती है।

Next Post

ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा का 60वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया

Tue Jun 24 , 2025
ग्वालियर। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का 60वां पुण्य स्मृति दिवस आज मंगलवार को मनाया गया। इस मौके पर उनकी याद में ब्रह्ममुहूर्त से देर रात तक योग-तपस्या का दौर जारी रहा। वहीं ब्रह्माकुमारीज के स्थानीय केंद्र प्रभु उपहार भवन माधौगंज एवं पुराना हाईकोर्ट लाईन स्थित […]

You May Like