सैटलाइट वेली के प्लॉट मालिकों ने किया कलेक्टर कार्यालय में हंगामा

इंदौर: कलेक्टर जनसुनवाई में असरावद बुजुर्ग की सैटलाइट वेली कॉलोनी के रहवासियों ने हंगामा किया. हंगामे की वजह यह थी कि कॉलोनी का विकास और भवन निर्माण की अनुमति नहीं दी जा रही है. खास बात यह है कि उक्त कॉलोनी भू माफिया चिराग शाह, अतुल सुराणा, अरुण डागरिया और पुष्पेंद्र ठाकुर ने काटी है.
आज कलेक्टर कार्यालय की पहली मंजिल पर जन सुनवाई कक्ष के बाहर एक कॉलोनी के प्लेट मालिकों ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया.

प्लॉटधारकों तहसील इंदौर के गांव असरावद बुर्ज सेटेलाइट वेली कॉलोनी के थे. प्लॉट धारकों की मांग थी कि 2006 में प्लॉट खरीदे है और आज तक कॉलोनी में विकास अनुमति नहीं दी गई है. कॉलोनी के विकास कार्य सड़क, ड्रेनेज आदि भी नहीं डाले है. प्लॉट धारकों ने कॉलोनाइजर चिराग शाह, अतुल सुराणा, अरुण डागरिया, पुष्पेंद्र ठाकुर के खिलाफ एफआईआर करने और अन्य कारवाई करने के मांग की.

साथ ही कलेक्टर से मामले हस्तक्षेप कर नगर निगम से विकास कार्यों को करवाने की भी मांग की. प्लॉट धारकों ने आज भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि कितनी बार जनसुनवाई में आ चुके है. हर बार तारीख और आवेदन इधर उधर देकर टरका दिया जाता है. आज हम कुछ फाइनल निर्णय करने पर ही हटेंगे. इस दौरान एसडीएम विनोद राठौर समझने आए , लेकिन प्लॉट मालिकों ने उनकी नहीं सुनी और कलेक्टर शिवम वर्मा से ही बात कर निर्णय लेने की मांग की.

मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने अपर कलेक्टर गौरव बेनल को समस्या का सकारात्मक हल निकालने और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए. ध्यान रहे कि अरुण डागरिया और महेंद्र जैन पर पिछले साल प्रशासन प्रिंसेस स्टेट कॉलोनी के मामले में एफआईआर दर्ज कारवाई थी. डागरिया जेल भी रहकर आया है.

Next Post

विपुल अमृतलाल शाह की जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘फोर्स’ के प्रदर्शन के हुए 14 साल

Wed Oct 1 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह की जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘फोर्स’ के प्रदर्शन के 14 साल पूरे हो गए हैं। विपुल अमृतलाल शाह एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जिन्होंने दर्शकों को कई जबरदस्त एंटरटेनिंग फिल्में दी हैं। इनमें से उनकी 2011 की एक्शन थ्रिलर फोर्स एक खास जगह रखती […]

You May Like