विपुल अमृतलाल शाह की जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘फोर्स’ के प्रदर्शन के हुए 14 साल

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह की जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘फोर्स’ के प्रदर्शन के 14 साल पूरे हो गए हैं। विपुल अमृतलाल शाह एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जिन्होंने दर्शकों को कई जबरदस्त एंटरटेनिंग फिल्में दी हैं। इनमें से उनकी 2011 की एक्शन थ्रिलर फोर्स एक खास जगह रखती है। इस फिल्म को रिलीज हुए 14 साल पूरे हो गए हैं।
विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन और निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी फोर्स में जॉन अब्राहम, विद्युत जामवाल और जेनेलिया डिसूज़ा जैसे दमदार कलाकार नज़र आए। इस फिल्म को देशभर के दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इस तरह से यह फोर्स फिल्म सीरीज का पहला इंस्टॉलमेंट बन गई।
फोर्स के शानदार 14 साल पूरे होने पर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा,
“फोर्स के 14 साल पूरे!एक ऐसी फिल्म जो एक्शन, जोश और इमोशन का परफेक्ट संगम है और आज भी दिलों को छूती है।
इसी बीच, विपुल अमृतलाल शाह अपनी आने वाली निर्देशित फिल्म ‘हिसाब’ की तैयारी में जुटे हैं, जिसमें जायदीप अहलावत और शेफाली शाह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को सनशाइन पिक्चर्स और जियो स्टूडियोज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Next Post

सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म 'जटाधारा' के पहले गाने धना पिसाची में जलवा बिखेरा

Wed Oct 1 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने ज़ी स्टूडियोज़ और प्रेरणा अरोड़ा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जटाधारा’ के पहले गाने धना पिसाची में अपना जलवा बिखेर दिया है। सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय से सजे इस गाने को देखकर दर्शकों की उम्मीदें फिल्म से और ज़्यादा बढ़ गई हैं।यह […]

You May Like