‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ आठ मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म

मुंबई, 21 अप्रैल (वार्ता) संजय दत्त स्टारर ‘आखरी सवाल’ सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, और दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी अनाउंसमेंट के साथ काफी चर्चा बटोरने के बाद, मेकर्स ने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया, जो दुनिया के सबसे बड़े स्वैच्छिक संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) के इतिहास की एक ऐसी झलक दिखाता है जो पहले कभी नहीं देखी गई।जहाँ यह फिल्म एक लीक से हटकर विषय के साथ आ रही है, वहीं यह अपने अनोखे नजरिए के लिए भी खास है, क्योंकि यह इंडियन साइन लैंग्वेज (भारतीय सांकेतिक भाषा) में उपलब्ध होने वाली पहली हिंदी फीचर फिल्म होगी।

‘आखरी सवाल’ दर्शकों के लिए सिनेमा देखने के अनुभव को एक नई पहचान देने वाली है। सिनेमा को करोड़ों लोगों तक पहुँचाने की अहमियत को समझते हुए, मेकर्स ने इसे साइन लैंग्वेज (सांकेतिक भाषा) में रिलीज करने का एक बड़ा कदम उठाया है। यह इंडियन साइन लैंग्वेज) में आने वाली पहली हिंदी फीचर फिल्म बन गई है। भारत में लगभग चार से पांच करोड़ लोग दृष्टिबाधित या सुन-बोल पाने में असमर्थ हैं, और यह फिल्म उन तक भी पहुँच पाएगी। पहले दिन से ही फिल्म इंडियन साइन लैंग्वेज में उपलब्ध होगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचे और हमारा इतिहास कई और लोगों के लिए सुलभ हो सके।

‘आखरी सवाल’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। निखिल नंदा द्वारा पेश की गई इस फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल नंदा और संजय दत्त हैं, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्जवल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं।

Next Post

दिल्ली की हर बेटी की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध : रेखा गुप्ता

Tue Apr 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि हमारी सरकार दिल्ली की हर बेटी और महिला की सुरक्षा, सुविधा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है। श्रीमती गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ योजना के तहत अब तक […]

You May Like