सीमेंट कंपनी में 40 फीट की ऊंचाई गिरा मजदूर, मौत

कटनी। झिंझरी चौकी क्षेत्र के हनुमान ताल स्थित मीरा सीमेंट कंपनी में काम कर रहे एक 22 वर्षीय मजदूर की शुक्रवार शाम करीब 4 बजे ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलवारा गनियारी गांव निवासी अमन बर्मन पिता मुन्ना बर्मन के रूप में हुई है। घटना तब हुई जब अमन करीब 40 फीट की ऊंचाई पर प्रोफाइल शीट पर वेल्डिंग कर रहा था। अमन बर्मन रोज़ की तरह आज भी मीरा सीमेंट इट कंपनी में काम करने के लिए गया हुआ था। शाम को उसके परिजनों को कंपनी से सूचना मिली कि अमन का एक्सीडेंट हो गया है। घटनास्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों ने बताया कि काम के दौरान अचानक अमन का पैर फिसल गया और वह 40 फीट की ऊंचाई से सीधे नीचे जा गिरा। घटना के तुरंत बाद, कंपनी की गाड़ी से अमन को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

अनुभवी अमनदीप ने अनन्या को हराकर हीरो डब्ल्यूपीजीटी का 12वां चरण जीता

Fri Aug 29 , 2025
होसुर, 29 अगस्त (वार्ता) अमनदीप द्राल ने क्लोवर ग्रीन्स में युवा अनन्या गर्ग पर दो शॉट की जीत हासिल करके हीरो महिला इंडियन ओपन के 12वें चरण के लिए स्वीडन से भारत की अपनी यात्रा को सार्थक बना दिया। स्वीडन में हिल्स ओपन में खेलने वाली और फिर होसुर में […]

You May Like