नशे के खिलाफ अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का सम्मान

इंदौर:पुलिस ने नशे से दूरी है जरूरी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और विशिष्ट नागरिकों को मंगलवार को सम्मानित किया. पुलिस कमिश्नर कार्यालय पलासिया में आयोजित समारोह में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने सभी को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सराहा.उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के लिए जनभागीदारी जरूरी है.

अभियान के अंतर्गत 15 से 30 जुलाई तक जागरूकता कार्यक्रम और ई-शपथ अभियान चलाया गया, जिसमें हजारों लोगों ने नशा छोड़ने की शपथ ली. यह अभियान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ. इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह और मनोज श्रीवास्तव भी मौजूद रहे. पुलिस और जनसहयोग से ही नशामुक्त समाज संभव है.

Next Post

अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम से विवाद, व्यापारी से मारपीट

Wed Aug 6 , 2025
इंदौर:टावर चौराहे क्षेत्र में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की रिमूवल टीम विवाद में घिर गई. सपना-संगीता रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक व्यापारी से कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि निगमकर्मियों ने व्यापारी को दौड़ाकर पीट दिया. इस दौरान कुछ राहगीर भी झगड़े […]

You May Like