अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम से विवाद, व्यापारी से मारपीट

इंदौर:टावर चौराहे क्षेत्र में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की रिमूवल टीम विवाद में घिर गई. सपना-संगीता रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक व्यापारी से कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि निगमकर्मियों ने व्यापारी को दौड़ाकर पीट दिया.

इस दौरान कुछ राहगीर भी झगड़े की चपेट में आए और धक्का-मुक्की की शिकायत सामने आई. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.बाद में दोनों पक्ष जूनी इंदौर और फिर भंवरकुआं थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी.

नगर निगम का कहना है कि मारपीट करने वालों की पहचान कर ली गई है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, यह घटना अतिक्रमण विरोधी अभियान को प्रभावित नहीं करेगी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है.निगम ने स्पष्ट किया कि अभियान विधिवत जारी रहेगा

Next Post

दुर्लभ VVF सर्जरी सरकारी अस्पताल में सफल, महिला को मिली नई जिंदगी

Wed Aug 6 , 2025
इंदौर: एमवाय अस्पताल में एक जटिल और दुर्लभ वेसिकोवैजाइनल फिस्टुला (वीवीएफ) सर्जरी सफलतापूर्वक निशुल्क की गई, जिससे एक 30 वर्षीय महिला को एक साल पुरानी गंभीर समस्या से राहत मिली.गर्भाशय ऑपरेशन के बाद शुरू हुए मूत्र रिसाव, संक्रमण, पेट दर्द और कमजोरी जैसे लक्षणों से परेशान महिला का उपचार एमजीएम […]

You May Like