नौकरी का झांसा देकर प्रधान आरक्षक ने की 3 लाख की ठगी,FIR 

पन्ना। सलेहा थाना में पूर्व पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल सिंह बागरी पर एक युवक से नौकरी का झांसा देकर 3 लाख 16 हजार 700 रुपए की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। फरियादी प्रशांत खरे निवासी कठवरिया ने आरोप लगाया कि बागरी ने सलेहा थाना में प्राइवेट वेतनभोगी की नौकरी दिलाने का लालच देकर कई बार नकद व ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए रकम वसूली। प्रशांत ने पुलिस को फोन-पे, बैंक खातों और ट्रांजेक्शन आईडी से जुड़े स्क्रीनशॉट भी सौंपे हैं। रुपए अनिल बागरी के अलावा प्रहलाद लोधी, अमित लिव्कायर, अनुज बागरी और अन्य के खातों में ट्रांसफर किए गए। सलेहा थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

महिलाओं पर बढ़ते अपराध मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

Tue Jul 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने महिलाओं पर बढ़ते क्रूर अत्याचार और ज़िंदा जलाने की हालिया घटनाओं के मामले में चिंता व्यक्त की और समाधान की दिशा में सरपंच चुनी गई महिलाओं को भी अर्ध-कानूनी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का अधिकार देने का मंगलवार को प्रस्ताव […]

You May Like