इंदौर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू से हत्या, झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव

इंदौर. चंद्रावतीगंज क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 17 वर्षीय छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. सुबह जब परिजन उसकी तलाश में निकले तो शव झाड़ियों में खून से सना पड़ा मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए अस्पताल भेज जांच शुरु की.

चंद्रावतीगंज पुलिस को रविवार सुबह पांच बजे सूचना मिली कि झाड़ियों में एक किशोर का शव पड़ा है. टीआई व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की. मृतक की पहचान 17 वर्षयी विशाल चावड़ा निवासी टुमनी के रूप में हुई. विशाल रोज की तरह शनिवार रात जानवरों के कोंदवाड़े में सोने आया था. वह वहीं बने छोटे कमरे में रहता था. सुबह करीब चार बजे जब उसके पिता शिवसिंह और मां वहां पहुंचे तो बेटा कमरे में नहीं मिला. खोजबीन के दौरान कोंदवाड़े से थोड़ी दूरी पर झाड़ियों में उसका शव खून से लथपथ पड़ा मिला. पास से मोबाइल फोन भी गायब था, आशंका है कि हत्यारे मोबाइल अपने साथ ले गए. परिजन बेटे की नृशंस हत्या से सदमे में हैं और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं, पुलिस ने प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग और दुश्मनी दोनों ही पहलुओं को खंगालना शुरू किया है. मोबाइल फोन गायब होने से भी हत्या की गुत्थी इसी कड़ी से जुड़ने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस का मानना है कि संभवतः उसे योजनाबद्ध तरीके से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. कॉल डिटेल्स और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

Next Post

छतरपुर में बदला मौसम का मिज़ाज, बारिश का आंकड़ा दोगुना

Sun Aug 17 , 2025
छतरपुर। छतरपुर जिले में मौसम ने अपना रंग बदल दिया है। शनिवार की शाम को 0.2 मिमी हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद रविवार को तेज धूप निकल आई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, […]

You May Like