भगवान शांतिनाथ के त्रय कल्याणक पर शहर भर में श्रद्धा और भक्ति के आयोजन

भोपाल। भगवान शांतिनाथ के जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाए गए। शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में सुबह से विशेष अभिषेक, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि राजधानी के समीप समसगढ़ तीर्थ में निर्यापक मुनि संभव सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में भगवान शांतिनाथ की प्राचीन प्रतिमा का अभिषेक किया गया। मुनिश्री ने प्राचीन तीर्थों के जीर्णोद्धार को सबसे बड़ा पुण्य बताया। वहीं बैरागढ़ कला में भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक के साथ श्री पार्श्वनाथ विधान संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने जिन प्रतिमाओं को मस्तक पर विराजमान कर भक्ति गीत गाए। जैन नगर स्थित शांतिनाथ जिनालय सहित पिपलानी, टीटी नगर, शाहपुरा, अशोक गार्डन, अयोध्या नगर और अन्य जिनालयों में निर्वाण लाडू अर्पित कर शाम को आरती की गई।

Next Post

BU में संबद्धता में अनियमितताओं का आरोप, NSUI ने निष्पक्ष जांच के लिए सौंपा ज्ञापन

Sat May 16 , 2026
भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में महाविद्यालयों को दी जा रही संबद्धता प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर और जिला गैर-तकनीकी प्रमुख आशीष शर्मा ने […]

You May Like

Play sound