
भोपाल। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने सांकेतिक भाषा को संचार का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इसे समाज में व्यापक रूप से अपनाने पर बल दिया। दिव्यांगजनों की शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सहभागिता में सांकेतिक भाषा की भूमिका पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने इसके प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न पहल की घोषणा की।
