डेढ़ लाख श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंचे

ओंकारेश्वर। करीब डेढ़ लाख भक्त ओंकारेश्वर पहुंचे हजारों भक्तों ने नर्मदा नदी में स्नान कर पुण्य लाभ लिया और ओमकार पर्वत की परिक्रमा कर पुण्य लाभ लिया। इन दिनों प्रयागराज महाकुंभ के श्रद्धालु भक्त भारी संख्या में ओंकारेश्वर आ रहे हैं। प्रतिदिन हजारों भक्तों का आगमन ओंकारेश्वर हो रहा है। रविवार को विशेष भीड़ देखी गई करीब डेढ़ लाख भक्त ओंकारेश्वर पहुंचे प्रात: 4.00 बजे मंदिर खुलने के साथ ही भक्तों की भीड़ मंदिर में दर्शनों के लिए लग गई 9.00 बजे बाद दोनों पुलों से लाइन लग गई थी। प्रशासन के दर्शन की व्यवस्था को लेकर बहुत ही अच्छे व्यवस्था देखी गई । प्रोटोकाल को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं । स्थानीय भक्त प्रात: 9.00 बजे तक निकासी से दर्शन कर पा रहे हैं उसके बाद उन्हें भी लाइन में लगकर दर्शन करने की व्यवस्था की गई है। रविवार से एक नया नियम लागु किया गया है। रात्रि 9 बजे बाद बेरीकेटिंग लाइन में भक्तो को लगने को प्रतिबंधित किया है जो भक्त लाइन में रहेंगे उन्हें हीं दर्शन करवाया जायेगा इसकी सूचना उद्घोषणा द्वारा की गई। नव आगत कलेक्टर ऋषव गुप्ता शनिवार को ओंकारेश्वर आए उन्होंने ओंकारेश्वर मंदिर,झूला पुल, घाट,ओमकार पर्वत मार्ग का अवलोकन किया सिहस्थ महाकुंभ 2028 की योजनाओं को लेकर मंथन किया।

Next Post

इंदौर के महू में धूम मचाने वाला तेंदुआ चांदगढ़ के जंगल में छोड़ा

Sun Feb 16 , 2025
खंडवा। महू के इंदौर कॉलेज से पकड़ाए तेंदुए को खंडवा के चांदगढ़ के जंगल में छोड़ दिया गया है। क्षेत्र को अभ्यारण बनाने की कवायद लंबे समय से चल रही है लेकिन पर्यावरण और अन्य विभागों की दिक्कतें तथा कुछ गांव को यहां से विस्थापित करने का अड़ंगा परेशानी का […]

You May Like