
खंडवा। महू के इंदौर कॉलेज से पकड़ाए तेंदुए को खंडवा के चांदगढ़ के जंगल में छोड़ दिया गया है। क्षेत्र को अभ्यारण बनाने की कवायद लंबे समय से चल रही है लेकिन पर्यावरण और अन्य विभागों की दिक्कतें तथा कुछ गांव को यहां से विस्थापित करने का अड़ंगा परेशानी का सबक बन रहा है। खंडवा के चांदगढ़ के जंगल में इंदौर रालामंडल अभ्यारण की टीम ने एक तेंदुए को सुरक्षा व्यवस्था के बीच छोडऩे के लिए पहुंची। पिंजरे से बाहर निकलते ही तेंदुआ चांदगढ़ के जंगल में झाडिय़ां के बीच ओझल हो गया। इस तेंदुए ने इंदौर के कॉलेज में पिछले एक महीने तक छात्रों की नींद उड़ा कर रखी हुई थी।
