व्यस्त दिनचर्या और शांत शामों के बीच सोनी सब के कलाकार संतुलन और सुकून के लिए खाना बनाने का सहारा लेते हैं

मुंबई, (वार्ता) सोनी सब के कलाकार व्यस्त दिनचर्या और शांत शामों के बीच संतुलन और सुकून के लिए खाना बनाने का सहारा लेते हैं।

लंबे शूटिंग घंटे और पैक्ड शेड्यूल कलाकारों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा होते हैं। लेकिन कैमरे की रोशनी और स्क्रिप्ट से परे, कई कलाकारों को सबसे ज़्यादा सुकून एक बेहद साधारण चीज़ से मिलता है कुकिंग। किसी के लिए यह रिलैक्स करने का तरीका है, तो किसी के लिए क्रिएटिव आउटलेट। और कुछ के लिए किचन धीरे-धीरे उनकी फेवरेट जगह बन गई है, जहाँ वे खुद को अनवाइंड करते हैं। सोनी सब के कलाकार अक्षया हिंदालकर, ऋषि सक्सेना और अविनेश रेखी स्क्रीन पर किरदारों को ज़िंदा करते हैं, लेकिन ऑफ-स्क्रीन वे फ्लेवर के साथ एक्सपेरिमेंट करना, फैमिली रेसिपी दोबारा बनाना और ऐसे खाने तैयार करना पसंद करते हैं जो उनकी पर्सनैलिटी को दर्शाता है।

अक्षया हिंदालकर, जो पुष्पा इम्पॉसिबल में राशी का किरदार निभा रही हैं, बताती हैं “मैंने कुकिंग कभी प्रोफेशनली नहीं सीखी। जो भी आता है, वो ट्रायल और एरर से सीखा है, कभी वीडियो देखकर और खुद ट्राय करके। अब जब भी टाइम मिलता है, खासकर ऑफ-डे पर, मैं कुछ नया बनाने की कोशिश करती हूँ। मैं प्रोफेशनल नहीं हूँ, लेकिन मुझे ये प्रोसेस बहुत अच्छा लगता है। अपने हाथों से कुछ बनाना और उसे तैयार होते देखना बहुत अच्छा फील देता है।”

ऋषि सक्सेना, जो इत्ती सी खुशी में संजय का रोल निभा रहे हैं, कहते हैं “मैं रोज़ कुकिंग नहीं कर पाता क्योंकि शेड्यूल काफी टाइट होता है। लेकिन जब भी टाइम मिलता है, मुझे सच में किचन में जाना अच्छा लगता है। मुझे चीज़ें सिंपल रखना पसंद है और बेसिक्स सही करना अच्छा लगता है। चाहे कुछ बहुत एलाबोरेट न भी बना रहा हूँ, लेकिन धीरे-धीरे खाना तैयार करना और उसमें शामिल होना अच्छा लगता है। कभी पूरा खाना बनाता हूँ, कभी बस हेल्प करता हूँ। बिना जल्दीबाज़ी के खाना बनाना बहुत पर्सनल लगता है।”

अविनेश रेखी, जो गणेश कार्तिकेय में भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं, बताते हैं “मेरे लिए कुकिंग हमेशा फैमिली एक्टिविटी होती है। जब भी मौका मिलता है, हम इसे घर पर मज़ेदार बना देते हैं। बच्चे तय करते हैं कि क्या बनाना है और फिर सब मिलकर किचन में जाते हैं। मुझे हमेशा एक डायरेक्टर चाहिए होता है और वो रोल मेरी पत्नी बहुत सीरियसली निभाती हैं। वो गाइड करती हैं और हम सब इंस्ट्रक्शन फॉलो करते हैं। ये पल खाने से ज़्यादा साथ बिताने के होते हैं। एक चीज़ जो मैं पूरे कॉन्फिडेंस से बनाता हूँ, वो है कढ़ा प्रसाद। इसे मैं खास मौकों पर जैसे गुरुपुरब पर बनाता हूँ और पूरे दिल से इसका आनंद लेता हूँ।”

 

 

Next Post

स्कूल जाने निकला 16 साल का छात्र लापता

Fri Mar 6 , 2026
शिवपुरी: गांव से स्कूल जाने निकला 16 साल का छात्र लापता हो गया। पिता की रिपोर्ट पर भौंती थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ग्राम महोबा डामरौन मजरा ईमलिया निवासी राज लोधी, उम्र 16 साल, पिता हरिकृष्ण लोधी घर से […]

You May Like