जिपं सदस्य पर महिला पुलिस अधिकारी से अभद्रता के आरोप

सिंगरौली । जिले की राजनीति में कुछ चेहरे ऐसे हैं, जिनकी पहचान जनहित के मुद्दों से ज्यादा विवादों और हंगामे को लेकर चर्चा में रहती है। जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता संदीप शाह एक बार फिर ऐसे ही विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं।

बीती रात पुलिस चौकी सासन में महिला पुलिस अधिकारी, यानी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोप ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। एक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और कानून व्यवस्था का सम्मान करने की होती है, लेकिन यदि वही जनप्रतिनिधि पुलिस चौकी में विवाद और अभद्रता के आरोपों से घिर जाए तो सवाल उठना लाजिमी है। संदीप शाह का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले भी उनके नाम को लेकर अवैध रेत कारोबार में संलिप्तता की शिकायतें और आरोप सामने आते रहे हैं। पिछले दिनों तहसील सिंगरौली ग्रामीण के बरहपान गांव में एक मकान ढहने से एक विश्वकर्मा परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत के बाद भी उन्होंने इस घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू कर दी थी। इस पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने पलटवार करते हुए संदीप शाह को आड़े हाथों लिया था। विधायक ने तंज कसते हुए कहा था कि संदीप शाह रेत बेचने से जब फुर्सत पाएं, तब जनता के बीच जाएं। उनका मकसद केवल हंगामा करना रह गया है। विधायक के इस तीखे बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हुई थी। अब महिला पुलिस अधिकारी के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आने से संदीप शाह की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

गोली चलने की बात निकली अफवाह

सूत्रों के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य ने पुलिस अधिकारियों के यहां फोन के माध्यम से सूचना दिया कि सासन क्षेत्र में रेत ठेकेदार के सहयोगियों ने गोली चलाई है, जिसमें एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटे आई हैं, इस बात को सून पुलिस अधिकारियों के हाथ-पैर फुलने लगे और तत्काल पुलिस बल भेज कर जांच पड़ताल कराने लगे। अंत में पता चला कि जिला पंचायत के द्वारा दी गई जानकारी गलत थी। सोची-समझी रणनीति के तहत इस तरह का चाल चला है। यहां बताते चले कि संदीप शाह रेत के अवैध कारोबार में लिप्त है, यह बात किसी से छुपी नही है। सहकार ग्लोबल रेत ठेकेदार के द्वारा रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती बरती जा रही है। इसी बात को लेकर नेता जी आग बबुला हैं। यहां बताते चले कि संदीप शाह पर एक नही करीब आधा दर्जन थानों में अपराध भी दर्ज है और अब गोली चलने को लेकर पुलिस भी एक्शन मोड में नजर आ रही है।

००००००

Next Post

छठ महापर्व,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट

Fri Nov 13 , 2026
सिंगरौली । लोक आस्था, सूर्य उपासना एवं अटूट श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक षियाज केएम के निर्देशन एवं एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में एसडीओपी अमित कुमार द्वारा मोरवा स्थित छठ घाट का भ्रमण कर सुरक्षा […]

You May Like