
सिंगरौली । लोक आस्था, सूर्य उपासना एवं अटूट श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक षियाज केएम के निर्देशन एवं एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में एसडीओपी अमित कुमार द्वारा मोरवा स्थित छठ घाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन, घाट तक पहुंच मार्ग, वाहन पार्किंग, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों का अवलोकन किया गया। एसडीओपी अमित कुमार ने अनुभाग अंतर्गत समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों के छठ घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुरक्षित प्रवेश एवं निकास मार्ग, सुगम यातायात, आवश्यक बैरिकेडिंग तथा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें। महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ ही गहरे पानी वाले स्थानों पर सतर्कता बरतने तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
००००००
